आपका स्वागत है
नमस्कार पाठकों , लोक सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) हाटी के ब्लॉग पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है |
यह ब्लॉग मुख्य रूप से लोक सेवा केन्द्रों से जुड़ी हुई जानकारियों के लिए बनाया गया है, जिसका मुख्य उदेश्य विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली एवं उसकी प्रक्रिया की जानकारी आप सभी तक पहुँचाना है |
लोक सेवा केन्द्रों का महत्व ग्रामीण अंचलों में दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है, एवं इसके माध्यम से लोगों द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों का लाभ अपने ग्राम क्षेत्र में ही लिया जा रहा है |
लोक सेवा
केंद्र एवं लोगों के बीच एक आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए इस ब्लॉग का
निर्माण किया गया है |
लोक सेवा
केंद्र को हम विभिन्न नामों से जानते हैं जैसे - ग्राहक सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), चॉइस सेंटर, इत्यादि | सर्व प्रथम इसे हम चॉइस सेंटर के
नाम से जानते थे,
जिसका
कार्य क्षेत्र जिला स्तर पर सुनिश्चित किया गया था | धीरे धीरे इसमें कुछ नए प्रयोग
किये गए एवं जिले के स्तर से इसे हर ब्लाक या तहसील व् ग्राम क्षेत्र में चालू
करवाया गया |
इससे यह
परिणाम सामने निकल कर आया की लोगों को अपने ग्राम के आस पास ही आवश्यक सेवाओं का
लाभ मिलने लगा |
लोग धीरे
धीरे कार्य प्रणाली को समझते गए और सेवाओं का लाभ अपने ग्राम क्षेत्र में ही प्राप्त करने लगे |
आज लोक सेवा केंद्र का हर ग्राम
पंचायत में महत्वपूर्ण स्थान है, चाहे
ग्राम पंचायत से जुड़े कुछ काम हों अथवा व्यक्तिगत रूप से आय, निवास, जाति, मोबाइल रिचार्ज, इन्सोरेंस, आदि का काम हो, हर काम को सही रूप से संचालित
करने के लिए वी.एल.ई. (Village
Level Entrepreneur) कार्य
कर रहे हैं,
जिनकी
सूझ-बूझ एवं सेवा की भावना भी आज नयी कहानी गढ़ रही है |
इस ब्लॉग के माध्यम से लोक सेवा
केंद्र के विभिन्न कार्यों की जानकारी आप तक पहुंचायी जाएगी | कौन से कार्य में कौन से दस्तावेज
लगेंगे, कार्य के पूर्ण होने की समयावधि
कया होगी,
आवेदन के
फॉर्म के फॉर्मेट कहाँ उपलब्ध होंगे , आदि सभी जानकारी आप तक हम पहुचाएंगे | इसके अलावा अपने दस्तावेज को
सहेजना, ऑनलाइन कार्यों का महत्व कया है, आदि बातों को भी इस वेबसाइट के
माध्यम से साझा किया जाएगा |
इन्हीं बातों के साथ मैं आपका
हार्दिक अभिनंदन करता हूँ,
और आशा
करता हूँ की मेरे द्वारा दी गयी जानकारियाँ आप सभी के काम अवश्य आये |
|| धन्यवाद ||
0 Comments